बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर पत्थर से बांधकर फेंकी लाश ; अब हुआ गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी के लिए गर्लफ्रेंड बनाई दबाव, इसलिए मार दिया: गुस्साए बॉयफ्रेंड ने गला घोंटा, फिर पत्थर से बांधकर फेंकी लाश ; अब हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पिछले दिनों हुई युवती की हत्या का राज खुल गया है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही बॉयफ्रेंड ने की थी। बताया गया कि लड़की अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसके बाद उसने युवक को जहर खाकर जान देने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद गुस्साए युवक ने पहले तो युवती का गला घोंटा। फिर पत्थर से बांधकर उसकी लाश को तालाब में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

24 जून की शाम को तालदेवरी गांव के बेमन तालाब में एक युवती की लाश मिली थी। वहां नहाने गए लोगों ने उसकी लाश देखी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला था। शव निकालने पर पता चला था कि शव को 2 पत्थरों से बांधा गया था। इसके अलावा शव को पॉलीथिन से बांधकर फेंका गया था। इसी वजह से पुलिस को उस लड़की की हत्या का शक था। बाद में शव की पहचान तालदेवरी निवासी सुमन यादव(21) के रूप में हुई थी। ये भी पता चला था कि सुमन पिछले 4 दिनों से लापता थी।25 लोगों से अलग-अलग पूछताछ इधर, परिजनों ने भी उसी दिन लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। शव मिलने के बाद परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया था। अगले दिन एफएसएल की टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर गए थे। मामले में जांच शुरू की गई थी। इस दौरान पुलिस ने गांव के करीब 25 लोगों से अलग-अलग पूछताछ की थी। जांच में पुलिस को पता चला था कि सुमन का प्रेम संबंध गांव के रहने वाले नितेश श्रीवास(21) से था।पिता पर इसलिए शक था पुलिस ने इस मामले में सुमन के पिता मोहन यादव से भी पूछताछ की थी। जानकारी मिली है कि मोहन को सुमन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता था। इसलिए वह सुमन से नाराज था। बात भी नहीं कर रहा था। वहीं जिस पत्थर को सुमन के शव से बांधा गया था। उसके लिए सुमन के दुपट्‌टे का इस्तेमाल किया गया था। दोनों पत्थर करीब 15-15 किलो के थे। मगर मोहन ने दुपट्‌टे को ही पहचानने से इनकार कर दिया था। जबकि वह दुपट्‌टा सुमन घर में हमेशा इस्तेमाल किया करती थी। इसलिए पुलिस को सुमन के पिता पर शक था कि हत्या उसी ने की है।

पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया।

कॉल डिटेल्स से खुला राज

पुलिस ने नितेश को भी हिरासत में लिया था। उसके फोन के कॉल डिटेल्स को भी निकाला गया। कॉल डिटेल निकालने पर पता चला था कि कुछ दिन पहले नितेश ने कई बार सुमन से बात की थी। इस पर पुलिस ने नितेश से सख्ती से पूछताछ की। तब नितेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस तरह से पॉलीथिन के अंदर मिली थी लाश।

2 साल से प्रेम संबंध था नितेश ने बताया कि मेरा सुमन से पिछले 2 साल से प्रेम संबंध था। लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से शादी के लिए दबाव बना रही थी। इस वजह से हमारे बीच झगड़ा हुआ करता था। कई बार ऐसा हो चुका था। इस बीच 20 जून की शाम को सुमन ने उसे मिलने के लिए गांव के बेमन तालाब के पास बुलाया था। यहां भी वह झगड़ा करने लगी थी। कह रही थी कि जहर खाकर जान दे दूंगी। इसलिए मैंने उसका गला घोंटा और तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article