सीएम भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता प्रारंभ… प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण बिंदु चर्चा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता प्रारंभ… प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण बिंदु चर्चा

बस्तर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पूरे बस्तर में लोगों से भेंट मुलाकात की। यहां तेजी से बदलाव दिख रहा है। कोंडागाँव के किसान तेजी से नवाचार अपना रहे हैं।
– लोगों की आय बढ़ी है। dbt योजना से खाते में पैसे जा रहे हैं। इससे बैंक शाखा की मांग हर जगह हो रही है।
– नए स्कूल आरम्भ किये जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरम्भ किये गए हैं। मुख्य मार्ग के स्कूलों को मूल गांव में लाने की मांग हो रही है।
– डैनेक्स जैसी संस्थाओं से रोजगार के विपुल अवसर पैदा किये गए हैं।
– बंदोबस्त त्रुटि वाले क्षेत्रों में ड्रोन सर्वेक्षण होगा।
-खेती किसानी के विकास की वजह से सिंचाई पंप के लिए बिजली की काफी मांग बढ़ी है।
– बस्तर में पर्यटन तेजी से विकसित हो रहा है। बड़े डोंगर प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।
– चिटफण्ड कंपनियों पर कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इससे प्राप्त राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी।
– शांति के माहौल स्थापित होने से लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल पा रही हैं। शांति बहाली में जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बस्तर में अधिकारी कर्मचारी लगन से काम कर रहे हैं।
– लोगों में उत्साह का माहौल है। लोग खुश हैं। उनसे मिलकर , बातें कर बहुत अच्छा लगा। बस्तर में यह नया बदलाव बहुत अच्छा लग रहा है।

Share This Article