22 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम का होगा जीर्णोद्धार ,,,विक्रम शाह मंडावी ने किया भूमि पूजन

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

22 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम का होगा जीर्णोद्धार ,,,विक्रम शाह मंडावी ने किया भूमि पूजन

बीजापुर :- शनिवार 30 अप्रेल को बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने बीजापुर के मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 22 लाख रुपए होगी। साथ ही नगर पालिका बीजापुर के वार्ड क्रमांक 02 में 700 मीटर लम्बी पाइप लाइन के विस्तार का भूमि पूजन भी विक्रम शाह मंडावी ने किया इस पाइप लाइन के विस्तार होने से वार्ड वासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

भूमि पूजन के दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, वरिष्ठ पार्षद प्रवीण डोंगरे, कलाम खान, कविता यादव, जय कुमार नायर, रितेश दास, पार्षद सोनमती ताती, ललिता झाड़ी, वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद लक्ष्मण कड़ती, संतोष गुप्ता, राजेश जैन, श्यामू गुप्ता, गिरधारीलाल राठी, संजना चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Share This Article