एनएसयूआई नेता वसीम खान को फंसाने झूठी साजिश रची

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साजिश

एनएसयूआई नेता वसीम खान को फंसाने झूठी साजिश रची का रही है,जिंसमे वायरल वीडियो में खुद पीड़ित बार बार बयान बदल कर गुमराह करने की कोषिश कर रह है,जबकी वसीम खान घटना के दौरान सीएम के कार्यक्रम में मौजूद था,जिसका प्रमाण भी उसने खुद दिया है।

बीते दिनों तालापारा मे हुई चाकूबाजी की घटना मे अब षड्यंत्र की बू आ रही है, जिसमे कुछ षडयंत्रकारी मिलकर वसिम खान को शिकार बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे है। 25 फरवरी को तालापारा मे हुई चाकूबाजी की घटना मे वसीम खान का नाम सामने आ रहा है जिसमे चाकूबाजी मे घायल युवक अपनी बात से बार बार मुकर रहा है। जिससे प्रार्थी की भूमिका भी संदिग्ध नज़र आ रही है। दरसल प्रार्थी ने पहले कहा था की उसे वसीम खान ने मरवाया है। फिर दूसरी बार अपनी ही बात से मुकर कर कहने लगा की उसे खुद वसीम खान ने मारा है प्रार्थी द्वारा रची गई कहानी का अंत यही नहीं हुआ और इसी बीच उदय का एक वीडियो सामने आया जिसमे उसने एनएसयूआई के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए, ठीक होने के बाद 2/3 लोग का मर्डर करने की बात कह रहा है, जिस घटना मे वसीम खान को फंसाने की साजिश की जा रही है, उस घटना के वक़्त सूत्र बताते है की वसीम खान सीएम के कार्यक्रम मे मौजूद था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद ये तो साफ हो गया है, की उदय किसी के हांथ की कटपुतली बन कर उसके इशारे पर वसीम खान को फंसाने की साजिश रच रहा है। सूत्रों की माने तो हाल ही मे जिलाबदर हुए रितेश निखारे उर्फ मैडी के इशारे पर चाकूबाजी की घटना मे घायल हुआ उदय नमक युवक  वसीम खान को फंसा रहा है, ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योकि एन एस यू आई के प्रदेश सचिव वसीम खान ने नशे के खिलाफ मुहीम चलाई थी, आपको बता दें बिलासपुर के मिनी बस्ती के साथ ही अन्य क्षेत्र मे रहने वाले युवक और किशोर नशे के गिरफ्त मे आ रहे थे, जिसको गंभीरता को देखते हुए वसीम ने जिले को नशा मुक्त करने अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद कलेक्टर के आदेश पर मिनी बस्ती निवासी मैडी के ऊपर जिलाबादर की कार्यवाही भी की गई थी, जिसे देखते हुए तो यही लगता है की इस पुरी घटना मे मैडी का हांथ हो सकता है? क्योकि सामने आए एक वीडियो मे एक शख्श उदय के कान मे बोलते नज़र आ रहा है की याद है न की मैडी भाई ने क्या कहा है, अगर गौर से सुने तो युवक उदय के कान मे कह रहा है की मैडी भाई वसिम खान का नाम लेने बोले है और कुछ लगे तो बताना,और ये बात उसने दोहराई भी, कुल मिलाकर इस चाकूबाजी की घटना का फायदा उठाकर वसीम खान को फंसाने की पुरी कोशिश की जा रही है। वही अस्पताल मे भर्ती घायल उदय से मिलने पहुंचा शख्श आखिर कौन है ? जो उदय के कान मे बार बार कह रहा है की वासिम का नाम लेना है वही अस्पताल मे भर्ती युवक इलाज के दौरान भी नशे मे लग रहा है जिसके कान मे अज्ञात युवक कुछ बोलता है तो उदय बोलता की बस बस वही करवा दो, जिसे देखते हुए लग रहा है की रितेश निखारे उर्फ मैडी नाबालिगो से आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिलवाता है,और शायद इस बार भी उसने इसका फ़ायदा उठाते हुए उदय को मोहरा बना कर वसीम खान को फंसाने की कोशिश की है। बहरहाल इस पूरे मामले की जाँच की जा रही जिसके बाद ही सच सामने आएगा, पर यहां यह कहना भी गलत नहीं होगा की जिलाबदर होने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है।फिलहाल इसमे बारीकी से जांच होने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

Share This Article