छग में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज,,,बारिश के आसार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज,,, इस तारीख से बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव के आसार है। अगले सप्ताह फिर से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दूसरी ओर सूरज की तपिश बढ़ने से ठंड से लोगों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।

फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश के आसार

मौसम विभाग की माने तो फरवरी के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 2 से 3 दिन तक बारिश के आसार है। बता दें कि जनवरी में भी बारिश का दौर रहा। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बादल के साफ होने के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ। वहीं अब फिर से बारिश के आसार नजर आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। पेंड्रा इलाके में 1 दिन में तापमान 4 डिग्री बढ़ा है। पेंड्रा में 12 डिग्री और अमरकंटक में 8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रायपुर समेत दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर में भी तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

Share This Article