गोवर्धन पूजा पर गायों को लेकर बुरी खबर जांजगीर जिले के गौठान में दर्जनभर गायों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांजगीर। एक और आज पूरा देश गोवर्धन पूजा पर बैलों की पूजा कर रहा है वहीं छत्तीसगढ़ में भूख प्यास से गायों की मौत हो रही है । जांजगीर जिले के सरहर गांव के गोठान में सप्ताह भर में दर्जन भर से अधिक मवेशी भूख प्यास से मर गए। बाराद्वार के समीपस्थ ग्राम पंचायत सरहर के सचिव, एवं गौठान अध्यक्ष की घोर लापरवाही से अब तक 12 गायों से अधिक की मौत हो गई। भूख की वजह से लगातार गायों की मौत हो रही है।
ग्राम पंचायत सरहर बाराद्वार से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर गौठान निर्माण किया गया है। छत्तीसगढ़ की सरकार का नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना ड्रीम प्रोजेक्ट है। ग्रामीणों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के साथ समृद्ध शाली बनाने के लिये गोबर खरीदी वर्मी कंपोस्ट खाद सहित कार्य के लिए गौठान निर्माण किया गया है। वहीं गौठान समिति के अध्यक्ष प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से नियुक्त किया गया है। इस कार्यो को सुचारू रूप से चलाने के लिए ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं ग्राम स्तर के सचिव को जिम्नेदारी मिली है।

ग्राम सचिव 15 वर्षो से एक ही गांव सरहर में पदस्थ है साथ ही बिर्रा भागोडीह में भी उसे अटैच में किया गया है। जिसके कारण गांव का विकास प्रभावित हो रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चन्द्राकर से उस सम्बन्ध में पूछने पर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा इन विकास कार्यो के लिए गौठान समिति अध्यक्ष के खाते में पैसा आ गया है साथ ही चारा खरीदी एवं मवेशियों के रख रखाव के लिए ब्लॉक बम्हनीडीह सीईओ के पर्याप्त मात्रा में राशि होने के बावजूद घोर लापरवाही बरती जा रही है। इस पर कार्रवाई करना जरूरी है।इस सन्दर्भ में कलेक्टर, जिला पंचयात के सीईओ को अवगत कराया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों के ऊपर कार्यवाही कर निलंबित करने की मांग की जाएगी। इस गौठान में गायों की लगातार मौत होने से सड़क में फेंक दिया जा रहा है आवागमन करने वाले दुर्गन्ध का शिकार हो रहे हैं। ये लापरवाही पंचायत सचिव एवं गौठान अध्यक्ष व समिति की है।

Share This Article