वन विभाग में थोक में हुए तबादले कई अधिकारी इधर से उधर जिलों की सूची हुई जारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

09-दिसंबर,2020

रायपुर-{सवितर्क न्यूज़}
रायपुर– वन विभाग मंत्रालय से प्रदेश के 9 भारतीय वन सेवा अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण किया गया है जिसके तहत लिस्ट महानदी भवन से जारी की गई है लिस्ट में प्रमुख रूप से मुख्य वन संरक्षक प्रभारियों के नाम शामिल हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कई सरकारी विभाग हैं जिनमें समय समय पर तबादले किए जाते हैं। वन विभाग में भी तबादले का दौर चल रहा है। इसी क्रम में मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक विभाग में 9 लोगों का ट्रांसफर किया गया है।
इन अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। इसमें बिलासपुर वन विभाग के वन संरक्षक अनिल सोनी भी शामिल हैं। यहाँ मुख्य वन संरक्षक के तौर पर पदस्थ अनिल सोनी को अचानकमार टाइगर रिजर्व में मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक के तौर पर भेजा गया है। इनके स्थान पर राजधानी रायपुर के वन संरक्षक कार्यालय प्रधान, अरण्य भवन के रूप में पदस्थ नावेद शुजाउद्दीन को बिलासपुर वन विभाग में प्रभारी वन संरक्षक ग्रुप में भेजा गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया गया है

Share This Article