पुलिस को मिली बडी सफलता,,, सरपंच की हत्या करने वाले 7 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस को मिली बडी सफलता,,, सरपंच की हत्या करने वाले 7 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा –पंचायत भूतहा के आश्रित ग्राम छोटेरबेली के शासकीय भूमि पर गाँव के कुछ लोग अतिक्रमण कर धान की फसल बोये थे जिसे उक्त बेजाकब्जाधारियों के द्वारा दिनाक 12.12.2021 को काटने वाले थे जिस पर ग्राम पंचायत भूतहा के सरपंच द्वारिका प्रसाद चन्द्रा के द्वारा उक्त भूमि पर लगाये गये अवैध धान फसल को काटने से मना करने पर बेजा कब्जाधारियों 01. बोर्रा उर्फ रामकिशन मधुकर 02. बोर्रा का लडका सोनू 03, अमृत मधुकर 04, छतराम काठले 05. लोकनाथ काठले 06. अमृत मधुकर का लडका संजय 07. पलटन काठले 08. गनेश राम 09. गंगाराम 10. बुड़गा उर्फ राजकुमार मुधकर 11. फूलचंद मधुकर सभी साकिनान छोटेरबेली के द्वारा एक राय होकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करते जान से मारने के नियत से

लाठी एवं लोहे के राड से सरपंच द्वारिका प्रसाद चन्द्रा को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर फरार हो गये, मौके पर कोटवार घासीराम सिदार , विकम प्रताप मरावी, श्याम कुमार सोनी, नरेश सिदार उपस्थित थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर तत्काल थाना मालखरौदा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल ग्राम छोटेरवेली पहुंचे और घायल सरपंच द्वारिका प्रसाद चन्द्रा को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल मालखरौदा लाये जहाँ सरपंच की हालत गंभीर होने से सिम्स बिलासपुर रिफर करने पर रास्ते में सरपंच द्वारिका प्रसाद चन्द्रा की मृत्यु हो गई। प्रार्थी पंच पति नरेश सिंह सिदार पिता रामसिंह सिदार उम्र 43 वर्ष साकिन छोटेरबेली के रिपोर्ट पर थाना मालखरौदा में अपराध क. 385/2021 धारा 147,148,149,506,302,186,188,427 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले को अत्यधिक गंभीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत ठाकुर (भापुसे), द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया जिससे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार महादेवा (रापुसे) के मार्गदर्शन में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती, मो. तसलीम आरिफ के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मण्डावी, निरीक्षक रुपक शर्मा, निरीक्षक कमल किशोर महतो, उप निरीक्षक उप निरीक्षक एस.सी. चौहान, उप निरीक्षक मो. तारीक हरिश, उप निरीक्षक आर. एल. टोण्डे, आरक्षक फारुख खान, घनश्याम पाण्डेय, शत्रुधन जॉगडे, सेतराम पटेल, राजू खुंटे, रोहित सिदार, मनोज खटर्जी, लक्ष्मी उराँव, त्रिलोक ध्रुव, सूरज सिदार, प्रमोद सोनंत, दिनेश सिदार के अलग-अगल टीम तैयार कर संभावति स्थानों में दबीश दी गई। दौरान दबिश आरोपीगण 01, रामकिशन उर्फ बोर्रा मधुकर पिता शिवनाथ मधुकर उम्र 46 वर्ष 02. अमृत मधुकर पिता सुधेराम मधुकर उम्र 46 वर्ष 03. पलटन काठले पिता चिल्हर काठले उम्र 75 वर्ष 04. बुढगा उर्फ राजकुमार मधुकर पिता शिवनाथ उम्र 38 वर्ष 05, फूलचंद मधुकर पिता शिवनाथ उम्र 51 वर्ष, 06, लक्ष्मी प्रसाद मधुकर पिता किशन मधुकर उम्र 22 वर्ष, 07. संजय मधुकर पिता अमृत लाल उम्र 20 वर्ष सभी साकिनान छोटेरवेली के मिले जिन्हें तत्काल पूछताछ कर हिरासत में लिया गया। इसे पुलिस विभाग की बडी सफलता के रूप मे देखा जा रहा है

Share This Article