रैनपुर में किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया दीपका पुलिस ने

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रैनपुर में किशोरी से दुष्कर्म, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया दीपका पुलिस ने
पाली से शशिमोहन कोशला के साथ संवाददाता संजय यादव की ख़ास ख़बर-दीपिका पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपियों के नाम अजय चौहान, जागेश्वर दास महंत और आदित्य बघेल बताए गए हैं। यह तीनों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेनपुर खुर्द गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 24 अक्टूबर को एक मकान में घुसकर वहां मौजूद 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता के द्वारा जागेश्वर महंत के परिजनों से मिलकर जानकारी दी गई तो उसके साथ भी मारपीट की गई । 26 अक्टूबर को इस मामले में दीपिका पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और अन्य सेक्शन के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article