सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती: विधायक नारायण चंदे ने किया नमन, बताया देश की एकता का प्रतीक

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती विधायक नारायण चंदे ने किया नमन, बताया देश की एकता का प्रतीक

(तारिणी राठौर, भुपेंद्र देवांगन)

भारत के पहले उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और ‘लौह पुरुष’ के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 146 वीं जयंती है। 31 अक्तूबरए 1875 को गुजरात के खेड़ा में उनका जन्म हुआ था और 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

सशक्त, सुदृढ़ और समृद्ध भारत की नींव रखने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनके दिखाए मार्ग हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए सदा प्रेरित करते रहेंगे।’

विधायक नारायण चंदेल जी ने सरदार पटेल को भारत की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा, ‘सरदार पटेल जी का जीवन और व्यक्तित्व इतना विराट है, जिसे शब्दों में पिरो पाना संभव नहीं है। सरदार साहब भारत की एकता और शक्ति के प्रतीक हैं, उन्होंने जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान कर एक अखंड भारत को आकार दिया। उनका दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’

बता दें कि सरदार पटेल ने देश की आजादी में तो अपना योगदान दिया ही इसके अलावा उन्होंने देश को एक करने में भी अहम भूमिका निभाई। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ, तब देश में 550 से ज्यादा छोटी-बड़ी रियासतें थीं। इनमें से कई रियासतों ने आजाद रहने का फैसला किया था, लेकिन सरदार पटेल ने इन सबको मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया। विधायक नारायण चंदेल चंद्रशेखर कश्यप अध्यक्ष फूल चंद कश्यप सचिव राम सागर कश्यप कोषाध्यक्ष विपिन कश्यप कश्यप देवी राम कश्यप दुर्गेश कश्यप राजू कश्यप धनराज कश्यप नरेंद्र कौशिक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share This Article