कोटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनमाड़ा में पीने के पानी के लिए हाहाकार…

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

कोटा,मो.रज्जाक-कोटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनमाड़ा में पानी की बहुत समस्या है.लोगों में कोरोना वैक्सीन लगवाने की भीड़ लगी रहती है,वहीं इलाज़ के लिए गर्भवती शिशुवती व अन्य रोगियों की भीड़ प्रतिदिन देखने को मिल रही है. पानी को लेकर मरीजों एवं स्टाफ में अफरा-तफरी मची हुई है. सफाई कर्मी के द्वारा बाहर से पानी लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल पानी की आपूर्ति की जा रही है. पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीज एवं स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ परेशानी का सामना कर रहे हैं. जबकि टेंगनमाडा एक ऐसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां पूरे स्टाफ परिवार सहित वहीं, रहकर क्षेत्रवासियों के लिए सेवा दे रहे हैं.स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया कि पानी की समस्या के संदर्भ में हमने अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं.
लेकिन आज तक पानी की इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.

Share This Article