बिलासपुर : छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न….न्यायिक कर्मचारी संघ के धीरज पलेरिया चुने गए अध्यक्ष

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement


बिलासपुर : छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ सम्पन्न….न्यायिक कर्मचारी संघ के धीरज पलेरिया चुने गए अध्यक्ष

सवितर्क न्यूज़ नीलेश मसीह संवाददाता / बिलासपुर। अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवार मैदान में थे. धीरज पलेरिया व सतीश मिश्र, जिसमें धीरज ने बाजी मार ली, मतदान सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुआ और धीरज को 109 तथा सतीश को 38 वोट मिले, इस प्रकार धीरज ने 71 मत के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की. सभी न्यायिक कर्मचारियों ने धीरज की ऐतिहासिक जीत पर खुशी व्यक्त किए हैं.चुनाव अधिकारी के रुप में मदनलाल डहरिया प्रशासनिक अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी सोनतेके उपस्थित थे. इसी दौरान मदनलाल डहरिया को उनके स्थानांतरण होने पर उन्हें संघ की ओर से विदाई समारोह भी आयोजित किया गया.

Share This Article