मेयर के इस प्रयास से,, आत्मनिर्भर होंगी,ई रिक्शा चालक नारी शक्ति

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेयर के इस प्रयास से,, आत्मनिर्भर होंगी,ई रिक्शा चालक नारी शक्ति

बिलासपुर।सफाई कार्य के लिए निगम में 37 नई ई रिक्शा 83 लाख 97 हजारू रूपये में खरीदी है। निगम के संजय तरण पुष्कर में इन्हें रखा गया है। ई-रिक्शा का बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए इसका प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस ई रिक्शा को महिला स्वच्छा मित्र चलाएंगी। जिससे महिलाओं को रोजगार मिल पाएगा। महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव पार्षद श्याम पटेल ने उसका उद्धाटन किया। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि इस ई रिक्शा की खासियत यह है कि यह एक बार बैटरी चार्ज करने के पश्चात लगभग 6० से 7० किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। बैटरी चार्ज करने के लिए अलग से चार्जर दिया गया है। प्रदाय करने वाली कंपनी ने एक साल तक इस रिक्शा का वारंटी दी है तथा बैटरी का भी वारंटी है। यह पूर्णता इको फ्रेंडली रिक्शा है जो पूर्णत: प्रदूषण रहित है। इस रिक्शे में सूखा कचरा एवं गीले कचरे के लिए पृथक- डिब्बा बनाया गया है। ई रिक्शा के संचालन से स्वच्छता में एक नई कड़ी जुड़ जाएगी। समय की बचत होगी और अधिक से अधिक कचरा संग्रहण का कार्य होगा। इस रिक्शे में एक लीवर दिया गया है, जिसे दबाने पर सूखा एवं गीला कचरा युक्त डिब्बा उपर उठने लगता है, जिससे कचरे को आसानी से निकाला जा सकता है। यह रिक्शा ध्वनि प्रदूषण से रहित है, जिसमें किसी प्रकार की आवाज नहीं आती। इसमें रिक्शा को पीछे करने के लिए भी स्वीच दिया गया है, जिसको दबाने पर यह रिवर्स होता है। इसे सकरी गलियों में आसानी से ले जाया जा सकता है।स्वास्थ्य विभाग के चेयरमेन राजेश शुक्ला ने बताया कि निगम ने जो 37 ई रिक्शा खरीदी है। हर जोन को बराबर ई रिक्शा स्वच्छता कार्य के लिए मिलेगी। जिस जोन में ई रिक्शा खड़ी होगी वहीं चार्जिग पाइंट भी होगा। निगम अब इको फ्रेंडली तरीके से सफाई कार्य करने के लिए इन ई रिक्शा की खरीदी की है

Share This Article