कछार में अवैध मिट्टी खुदाई के कारण बने गड्ढे में डूब कर मासूम की मौत,,, ग्रामीणों में आक्रोश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुस्साए ग्रामीणों ने की दोषियों पर कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग

संवाददाता राकेश खरे

बिलासपुर जिले के रतनपुर मार्ग पर सेंदरी गांव के पास स्थित ग्राम कछार में अवैध मिट्टी खुदाई के कारण बने काफी गहरे गड्ढे में डूबकर एक मासूम की मौत हो गई है। जिला प्रशासन और खनिज विभाग से लेकर सभी अधिकारी यह जानते हैं कि ग्राम कछार में रेत तथा मिट्टी की अवैध खुदाई और बिक्री का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इस काम में कुछ बाहुबली तथा सफेदपोश लोग भी लगे हुए हैं। इनके द्वारा ही एक बंद पड़े ईट भट्ठे से रात रात को खुदाई कर भसुवा मिट्टी बेची जा रही थी।।

रोज रात को तीन चार एक्सी वेटर और बड़ी संख्या में हाईवा ट्रकों के जरिए रातो रात चल रहे मिट्टी के इस अवैध खेल के चलते वहां काफी बड़ा गड्ढा हो गया था जिसमें पानी भरा हुआ था। आज सुबह संदीप यादव का 9 वर्षीय पुत्र आशू यादव इसी गड्ढे भरे पानी में डूब गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीण भारी आक्रोशित हैं। और ग्राम कछार में अवैध रूप से चल रहे मिट्टी तथा रेत के उत्खनन और अवैध बिक्री के गोरखधंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर भड़के हुए हैं। घटनास्थल पर कोनी पुलिस का स्टाफ पहुंच चुका है। और पुलिस के द्वारा इस मामले में दोषी लोगों की गिरहबान पकड़ने की बजाय ग्रामीणों के साथ ही समझाइश के नाम पर धमकी चमकी किए जाने की खबर मिल रही है।, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया है,,

Share This Article