चिटफंड कंपनियों से ठगी के शिकार लोग,रकम वापसी के लिए कलेक्टर में कर रहे आवेदन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

चिटफंड कंपनियों से ठगी के शिकार लोग,रकम वापसी के लिए कलेक्टर में कर रहे आवेदन
पवन वर्मा:-बिलासपुर. प्रदेश सराकर ने चिटफट कंपनियों में निवेश करने वालों की कलेक्टोरेट में भीड़ उमड़ रही है। तीन दिन में 8000 से अधिक लोग आवेदन जमा कर चुके हैं। लोगों की भीड़ देख सरकार ने आवेदन जमा करने की तिथि को बढ़ा कर 20 अगस्त कर दिया है। गौरतलब है कि सरकार ने चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसने लगी है।

बड़ी संख्या में निवेशक अब सामने आ रहे हैं। निवेशकों के आ रहे आवेदन फार्म से जिला प्रशासन के अधिकारियों का अनुमान है कि निवेशकों की 100 करोड़ से अधिक राशि डूबी है।गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन ने एक नेक पहल करते हुए जिलों के कलेक्टर और एसपी को आदेशित किया कि 2 से 6 अगस्त के बीच जागरुकता अभियान चलाएं और एक विशेष प्रारुप मेे निवेशकों से यह जानकारी ले कि आखिर उन्होंने किन-किन चिटफंड कंपनियों में कितनी-कितनी धन राशि जमा किया है। निवेशकों की भीड़ को देखते हुए तिथि को 6 से 10 अगस्त किया गया था।

गृह मंत्रालय ने तीसरी बार तिथि को 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है। दुर्ग जिले 40 चिटफंड कंपनियों ने अपना जाल फैलाया था। लोगों ने इन कंपनियों में 100 करोड़ से भी अधिक का निवेश किया है। वास्तविक आंकड़ा निवेशकों द्वारा भरे गए आवेदन की स्कूटनिंग के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।50 चिटफंड कंपनियों को यहां फैलाया था बिलासपुर

Share This Article