प्राथमिक शाला घुनघुट्टीपारा,वि.खं.- पाली में आज शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

घुनघुट्टीपारा से संदीप कोसले की ख़ास ख़बर

घुनघुट्टीपारा,पाली -प्राथमिक शाला घुनघुट्टीपारा ,वि.खं. पाली में आज बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं तिलक लगाकर शाला भवन में पढ़ाई का कार्य प्रारंभ किया गया ।इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन भी बच्चों के लिए प्रारंभ किया गया ।पिछले डेढ़ वर्षों से शाला भवन में बच्चों को न पढ़ाकर बल्कि मोहल्ला क्लास में पढ़ाया जाता रहा है । स्कूल में नये बच्चे जो पहली बार आए वे बहुत खुश नज़र आये.

आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी का भी दौरा कार्यक्रम था ।उन्होंने भी शाला परिसर का निरीक्षण किया ।इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक उमाशंकर सोनवानी, शिक्षिका अरुणा इंदुवा,विद्यानंद कोशले,रामवती कमलसेन,तीजबाई कमलसेन और गांव से सामाजिक कार्यकर्ता ज्ञानचंद इंदुवा उपस्थित रहे .

Share This Article