प्रदेश में शुक्रवार को मिले कोरोना के 118 नए मरीज …एक मरीज की मौत… देखें जिलों का हाल…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में शुक्रवार को मिले कोरोना के 118 नए मरीज …एक मरीज की मौत… देखें जिलों का हाल…

मनोज शुक्ला:-रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से 118 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 312 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 84 हजार 327 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3 हजार 46 है। राज्य में शुक्रवार के दिन को- मॉबिडिटी के साथ एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में 23 जुलाई को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 30 हजार 450 है।


स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मिले 118 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 6, राजनांदगांव से 1, बालोद से 3, बेमेतरा से 0, कबीरधाम से 0, रायपुर से 4, धमतरी से 2, बलौदाबाजार से 3, महासमुन्द से 1, गरियाबंद से 0, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 3, कोरबा से 4 , जांजगीर-चांपा से 2, मुंगेली से 0, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 0, सरगुजा से 4, कोरिया से 0, सूरजपुर से 4, बलरामपुर से 0, जशपुर से 8, बस्तर से 17, कोण्डागांव से 5, दंतेवाड़ा से 8, सुकमा से 9, कांकेर से 10, नारायणपुर से 0 , बीजापुर से 8 और अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल हैं।

Share This Article