चौथा राउंड : कांग्रेस ने बनाई रिकॉर्ड बढ़त, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ केके ध्रुव 9716 वोट से आगे

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। मरवाही उप चुनाव की मतगणना के शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. प्रारंभिक डेढ़ घंटे के दौरान मतों की गिनती के आधार पर रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 2300 मतों से आगे चल रहे थे. अब दूसरे राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव ने भारी बढ़त बना ली है. दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव 3664 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे राउंड में कुल मतों की बात करें तो बीजेपी को 4856 वोट मिले हैं. वही कांग्रेस को 8520 वोट मिले हैं. अब तीसरे राउंड में भी कांग्रेस की बढ़त बरक़रार है. तीसरे राउंड में भाजपा को 6534 वोट और कांग्रेस को 10971 वोट प्राप्त हुए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव तीसरे राउंड में 4437 वोट से आगे चल रहे हैं. चौथे राउंड में भी कांग्रेस ने रिकॉर्ड बढ़त बना ली है. चौथे राउंड में भाजपा को 1681 वोट मिले हैं. वही कांग्रेस को 4990 वोट मिले हैं. चौथे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव भाजपा प्रत्याशी डॉ गंभीर सिंह से 9716 मतों से आगे चल रहे हैं

Share This Article