पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्राज्यीय सटोरिये गैंग पर बड़ी कार्यवाही

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगद समेत एक महाराष्ट्र पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार और एक बुलेट,06 मोबाईल जुमला कीमत 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जप्त

अजय दि्वेदी:-बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा के द्वारा शहर के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था कि पुलिस द्वारा लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जाएगी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप सी.एस.पी. कोतवाली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय निमेष बरैया के पर्यवेक्षण में सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित कर नया बस स्टैंड उदय होटल के पास रेड कार्यवाही किया गया, जहां एक महाराष्ट्र पासिंग कार में मोबाईल व सट्टा पट्टी के माध्यम से पैसे का दांव लगाते हुए 06 आरोपी मिले जिन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया, जिनके क़ब्जे से 4 लाख 57 हज़ार 3 सौ रुपये जप्त की गई.साथ ही एक महाराष्ट्र पासिंग कार और एक मोबाईल समेत 14 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति जप्त की गई.
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया,जीवन जायसवाल, गुलाब पटेल प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, शोभनाथ यादव, आरक्षक मिथलेश सोनी,बोधुराम, सैय्यद साज़िद,,अफाक खान, धनराज कुम्भकार की सराहनीय भूमिका रही.

Share This Article