सुकमा में दो लाख की इनामी महिला नक्सलियों समेत 6 ने किया सरेंडर, बताया मुख्यधारा में शामिल होने की वजह…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में दो लाख की इनामी महिला नक्सलियों समेत 6 ने किया सरेंडर, बताया मुख्यधारा में शामिल होने की वजह…!
सुकमा: सुकमा में 6 नक्सलियों ने प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण किया है. इनमें दो इनामी महिला नक्सली भी शामिल हैं. ये सभी नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर और पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर सरेंडर किया है. इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 हार्डकोर महिला नक्सली भी शामिल हैं, जिनके ऊपर छत्तीसगढ़ सरकार ने ईनाम घोषित कर रखा था.
इस बारे में सुकमा एसपी किरण चाह्वान ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, “छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही जिले में पूना नर्कोम अभियान भी चलाया जा रहा है. इस अभियान तहत लगातार अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों से घर वापसी की अपील की जा रही है. इस अभियान से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. इनमें दो महिला नक्सलियों पर इनाम भी घोषित है. इनमें एक पर दो लाख का इनाम, तो वहीं दूसरी पर 2 लाख का इनाम घोषित है. एक महिला नक्सली तेलाम गीता नक्सल संगठन में किस्टारम एरिया कमेटी में केएएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय थीं. वहीं, मुचाकी सोमे जन मिलिशिया कमांडर के रूप में सक्रिय रहीं हैं.”
आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास योजना का लाभ: वहीं, नुप्पो हूंगा डीएकेएमएस की सदस्य, पोडियामी हूंगा मिलिशिया सदस्य, माड़वी मासा सीएनएम सदस्य, कवासी चिंगा ने सरेंडर किया है. इन नक्सलियों में 5 नक्सली थाना चिंतलनार और 1 किस्टारम थाना क्षेत्र के निवासी हैं. सभी सरेंडर नक्सली को प्रोत्साहन राशि दिया गया है. इसके साथ ही जल्द ही पुनर्वास नीति के तहत इनको अन्य सुविधाएं देने का प्रशासन ने आश्वासन दिया है.

Share This Article