ब्रेकिंग न्यूज़:- 52 दिन बाद कब्र से निकाला गया नर्स का शव,,,अब मामले में खुलेगा राज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़:- 52 दिन बाद कब्र से निकाला गया नर्स का शव,,,अब मामले में खुलेगा राज

बालोद जिले में 52 दिन बाद कब्र से महिला के शव को बाहर निकाला गया है. जिससे कब्र में दफन मुर्दा राज खोल सके. लेकिन नर्स के शरीर पर चोंट के निशान दिखे थे. फिर मृतिका की मां के आवेदन के बाद शव को दोबारा बाहर निकाला गया. बालोद-जिले के डोंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम मुडखुसरा निवासी 28 वर्षीय नर्स गामीनता साहू की संदिग्ध मौत के मामले पर सोमवार को पुलिस अधिकारी व तहसीलदार की उपस्थिति में कब्र को खोदकर शव को बाहर निकाला गया।कब्र से शव को निकालकर मोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,दरअसल पूरा मामला सूरेगांव थाना क्षेत्र के मुड़खुसरा गांव का है,

जहां 28 वर्षीय गामीन्ता साहू की 20 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. 21 मई को पोस्टमार्टम कर महिला के शव को जलाने के बजाय दफना दिया गया था. मायके पक्ष वालों को आशंकी थी कि उनकी बेटी की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी हत्या की गई है. मृतिका गामीन्ता की मां का आरोप है कि उसका पति आर्मी का जवान है. जिसका भिलाई के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है. जब भी वह घर आता था, तो पत्नि के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था. यही कारण है कि मायके पक्ष वालों ने सवाल खड़े किया है. जिससे बाद आखिरकार नए सिरे से जांच के लिए कवायद शुरू कर दी है.

Share This Article