नशे एवं अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ लगातार की गई कार्यवाहीएक नाबालिक बालक के कब्जे से 15 नग कोडिनयुक्त सिरप बरामद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशे एवं अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ लगातार की गई कार्यवाहीएक नाबालिक बालक के कब्जे से 15 नग कोडिनयुक्त सिरप बरामद

कीमती 1800 रुपये को किया गया जप्त अपचारी बालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट तहत की गई कार्यवाही। सटटा के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत की गई कार्यवाही खासख़बर बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा बिलासपुर जिले के समस्त थाना प्रभारियों का समीक्षा बैठक लेकर बिलासपुर जिले में पहले से चल रहे अवैध जुआ, सटटा, एवं नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लगाम लगाने शख्त निर्देश दिया गया है, उक्त निर्देश के पालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सिरगिटटी द्वारा लगातार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली निमेष बरैया के निर्देशन पर थाना स्तर पर टीम तैयार कर थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सटटा, खेलने एवं नशे के कारोबार करने वाले स्थानों पर दबिश देकर नशेडीयो एवं जुजारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में आज दिनांक को नया बस स्टेण्ड तिफरा के पास से एक अपचारी बालक के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला में 15 नग प्रतिबंधित कोडिनयुक्त सिरप कीमती 1800 रुपये को जप्त किया जाकर एनटीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है। साथ ही सब्जी बाजार चौक मधु स्वीटस के सामने तिफरा में रामलाल साहू पिता बैकलराम साहू उम्र 41 साल निवासी बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी के द्वारा सटटा पटटी लिखने सूचना मिलने पर तस्दीक की गई दौरान तस्दीक के उक्त व्यक्ति के कब्जे से नगदी 4300 रुपये एवं एक कोरे कागज में सटटा पटटी जप्त किया जाकर जुआ अधिनियम के साथ प्रतिबंधक धारा 151 के तहत कार्य की गई है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी पीजुल होदा शाह सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल, सीता साह प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक मिथलेश सोनी, सैययद साजीद बोधु कुम्हार की अहम भूमिका रही।

Share This Article