आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बच्चों की मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 4 बच्चों की मौत,,, दो लड़की समेत चार शव बराम

जशपुर, पत्थलगांव। जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गईगोताखोरों की टीम ने दो लड़कियों समेत दो लड़कों का शव बरामद किया है। एक ही गांव दो अलग-अलग घटनाओं में चार मासूमों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि बेलसोंगा गांव में घर के पास खेल रहे दो बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। मौके पर दोनों की मौत हो गई। दूसरी घटना बेलसोंगा गांव के डेम के पास हुआ है। डेम में नहाते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार को चार बच्चे डेम में उतरे थे। वहीं आकशीय बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। आज सुबह सुबह गोताखोरों ने डेम से दो और शव निकाले। मौसम विभाग प्रदेश के सभी जिलों में आकाशी बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी की थी। प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, बस्तर कोण्डागांव और नारायणपुर जिलों में बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा बताया था। लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी जारी की है।

Share This Article