छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मिले कोरोना के 293 नए मरीज….8 की मौत..

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मिले कोरोना के 293 नए मरीज….8 की मौत..

   मनोज शुक्ला, रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को विभिन्न जिलों से  293 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 710 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 9 लाख 72 हजार 372 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6 हजार 889 है। शुक्रवार को कोविड-19 से  6 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 2 मरीज, इस प्रकार 8 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 25 जून को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 26 हजार 119 है। 

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी  देते हुए बताया कि  शुक्रवार को मिले 293 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 15, राजनांदगांव से 4, बालोद से 6, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 1, रायपुर से 11, धमतरी से 12, बलौदाबाजार से 4, महासमुन्द से 14, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 5, रायगढ़ से 5, कोरबा से 11, जांजगीर-चांपा से 18, मुंगेली से 5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 2, सरगुजा से 23, कोरिया से 9 , सूरजपुर से 5, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 18, कोण्डागांव से 7, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 23, कांकेर से 5, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 23 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं। 

Share This Article