राज्य शासन ने निजी स्कूलों को जबरन फीस वसूली नहीं करने दिए है निर्देश, शासन के आदेश ही हो रही अवहेलना
निलेश मसीह-मस्तुरी| मस्तुरी क्षेत्र के जयरामनगर भनेसर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों की अवहेलना करते हुए स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ को तुगलगी फरमान जारी करते हुए शिक्षा सत्र 2021-22 की स्कूल फीस जमा करने के पश्चात् ही ऑनलाइन क्लास में बैठने की अनुमति देने व फीस जमा नहीं करने पर क्लास से बाहर करने का नोटिस जारी किया है| कोरोनाकाल में ख़राब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे छात्रों के परिजन स्कूल प्रबंधन के तुगलगी फरमान से परेशान है वही राज्य शासन से इस मामले को लेकर शिकायत की भी तैयारी कर रहे है|वैश्विक महामारी कोरोना का दंश झेल रहे आमजनता को कई तरह से राहत पहुचाने राज्य शासन द्वारा कई योजनाए संचालित कर रही है वही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निजी स्कूलो को जबरन फीस ना लेने के निर्देश जारी किये है तो वही जिले के मस्तुरी तहसील स्थित जयरामनगर भनेसर के सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षा सत्र 2021-2022 के प्रारंभ होते ही स्कूल में अध्ययनरतअंग्रेजी मीडियम के कक्षा 1 से 12वी तक के छात्र-छात्राओ के परिजनों को तीन महीने का एडवांस फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, फीस जमा नहीं करने की सूरत में छात्र-छात्राओ को ऑनलाइन क्लासेस से बाहर किये जाने के नोटिस भी जारी किए है| छात्र-छात्राओ के परिजनों ने बताया कि शिक्षा सत्र वर्ष 2020-2021 में कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते सभी स्कूल बंद थे सिर्फ ऑनलाइन क्लास ही संचालित किए जाते रहे इस दौरान भी सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन के द्वारा छात्र-छात्राओं से पुरे साल का टुयुशन फीस के रूप में मोटी रकम परिजनों से ली गई व कक्षा पास करने का रिजल्ट भी आबंटित नहीं किया गया| कोरोना की वजह से कई छात्रों के परिजनों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है यह सर्वविदित है बावजूद इसके सेंट जोसेफ स्कूल प्रबंधन द्वारा जबरन छात्रों के परिजनों को स्कूल फीस जमा करने के लिए परेशान किया जा रहा है| परिजनों ने बताया कि सेंट जोसेफ स्कूल जयरामनगर भनेसर के भार्गव सर द्वारा सभी छात्र-छात्राओ को फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है| कोरोनाकाल में ख़राब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे छात्रों के परिजन स्कूल प्रबंधन के तुगलगी फरमान से परेशान है वही राज्य शासन से इस मामले को लेकर शिकायत की भी तैयारी कर रहे है|


