रतनपुर थाना क्षेत्र में कोच ने प्लेयर से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

रतनपुर थाना क्षेत्र में कोच ने प्लेयर से की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

हरीश मंडवा- रतनपुर थाना क्षेत्र में कराटे की प्लेयर अपने ही कोच से छेड़छाड़ की शिकार हो गयी है। पीड़िता ने अब इस मामले में इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है। शिकायत के बाद से ही आरोप कोच फरार है, जिसकी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी कोच का नाम अशोक वर्मा है, जो कोटा का रहने वाला है। दरअसल ये पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 7 जून को आरोपी ने रतनपुर के सीस गांव में उसके साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब पीड़िता खिलाड़ी ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करत हुये जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जैसे-तैसे खुद को बचाकर अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद इस मामले में थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज की जा रही है। फिलहाल आरोपी शिकायत के बाद से ही फरार है।

Share This Article