मंत्रालय जा रही दो बसों में भिड़ंत ,कुछ कर्मचारियों को आयी चोटें….

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्रालय जा रही दो बसों में भिड़ंत, कुछ कर्मचारियों को आयी चोटें,

मनोज शुक्ला:रायपुर:आज सुबह 10 बजे मंत्रालय जा रही दो बसों की आपस में भिड़ंत हो गयी। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बसें नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आयी है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर जा रही बस साथ में आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही दोनों बसें वीआईपी चौक के करीब पहुंची, आगे चल रही बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी।घटना में पीछे चल रही बस का अगला हिस्सा और आगे चल रही बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कई कर्मचारी व अधिकारी को चोटें भी आयी है। फिलहाल हादसे के बाद फर्स्ट एड के बाद कर्मचारियों को रवाना कर दिया गया है।

Share This Article