मदनपुर के डकैती कांड के फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मदनपुर के डकैती कांड के फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

हरीश माड़वा,रतनपुर -रतनपुर पुलिस ने डकैती के फरार आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में मदनपुर निवासी मुकेश गौतम उर्फ गब्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।25 मार्च 2021 की दरमियानी रात मदनपुर मोड़ पर
रतनपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 6
युवकों द्वारा रास्ता रोककर तोड़फोड़ मारपीट और लूट की वारदात की गई थी। इस दौरान ड्राइवर और खलासियों से 12,500 रुपए लूट लिए गए, इस मामले में पांच आरोपी ऋतिक पांडेय,आकाश कौशिक,चंद्रमणी प्रेमी विक्की दुबे, जय कुमार कोशले गिरफ़्तार हो चुके हैं,
लेकिन उनके साथी मुकेश गौतम
फरार था। थाना प्रभारी हरविंदर सिंह
को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर
आया हुआ है। तब तुरंत पुलिस की एक टीम उसके घर पहुंची जहां से उसे गिरफ़्तार कर लिया गया.

Share This Article