महमंद पटवारी मनोज खूंटे की शिकायत सूर्यप्रकाश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से की

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

पुलिस अधीक्षक से महमंद के किसान ने पटवारी मनोज खूंटे की शिकायत की।

सवितर्क न्यूज, विवेक देशमुख

मनोज खूंटे पटवारी की महमंद में काफी शिकायतें।

मस्तूरी -: इस समय बिलासपुर राजस्व विभाग सुर्खियों में है एक तरफ विगत दिनों वकीलो ने बिलासपुर कलेक्टर को तहसीलदारों की शिकायत कि वकीलों ने कहा कि तहसील में दलालो का वर्चस्व है उनके काम को तहसीलदार नही कर रहे है।

वही कोनी आर आई की शिकायत भी किसान ने कलेक्टर से की लेकिन कहि कोई सुध लेने वाला नही एक सप्ताह से ऊपर हो गया इन शिकायतो को लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नही हो रहा है ।

अभी ये मामले ठंडे नही हुए थे तभी महमंद के पटवारी मनोज खूंटे की शिकायत महमंद के किसान सूर्यप्रकाश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से की उनकी जमीन को बिना सीमांकन नोटिस के नापने की शिकायत की है पटवारी द्वारा किसान के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया ।

किसान ने पुलिस अधीक्षक से अपनी सुरक्षा एवं पटवारी द्वारा तोरवा थाने में झूठी रिपोर्ट करने की शिकायत की थाने ने बिना जांच किये मेरे ऊपर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कर दी है जिसकी जांच की भी मांग किसान ने की है कि जांच कर पटवारी के ऊपर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया है

Share This Article