छग के इस जिले में एक सप्ताह का बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

छग के इस जिले में एक सप्ताह का बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,

, बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर श्याम धावडेÞ ने जिले में 31 मई रात्रि 12:00 बजे तक लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर ने अपने पिछले आदेश में 23 मई तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया था।

अब पुन: लॉकडाउन को बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया गया है। उपरोक्त अवधि में बलरामपुर रामानुजगंज जिले की संपूर्ण सीमाएं सील रहेंगे। सभी प्रकार के सभा जुलूस सामाजिक धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रम पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे जिले में विवाह कार्यक्रम भी पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

Share This Article