हाथियों ने मचाया आतंक, युवक को उतारा मौत के घाट

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

हाथियों ने मचाया आतंक, युवक को उतारा मौत के घाट

अजय देवांगन,महासमुंद: जिले में हाथियों का आतंग थमने का नाम का नहीं ले रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, महासमुंद के नजदीकी गांव पतेरापाली में अरन्ड निवासी बाबूलाल ध्रुव रात में 8 बजे अपने चाचा के साथ टहलने के लिए सड़क की ओर निकला था। तभी अचानक सामने से हाथी के आने से बाबूलाल घबरा गया और भागने की कोशिश किया। लेकिन भाग नहीं पाया और हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वहीं मृतक के चाचा ने भागकर अपनी जान बचा लिया।घटना की सूचना मिलतेे ही वन विभाग एंव पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर घटना स्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य भी रात में ही शव के साथ महासमुंद पहुंचे। बता दें कि महासमुंद मे इससे पहले भी ये घटना हो चुकी है और अब ये तीसरी घटना सामने आई है। अछोला, परसाडीह के बाद अब पतेरापाली में हाथी के कुचलने से मौत हुई है।गौरतलब है कि वन विभाग विगत दो दिनों से भालू को लेकर परेशान था। सिरपुर इलाके में विचरण कर रहे तीनों हाथियों को कल शाम कसडोल जंगल की ओर बताया गया था लेकिन अचानक एक हाथी पतेरापाली पहुंचा और इस तरह की घटना घट गई।राधे लाल सिन्हा हाथी भगाओ फ़सल बचाओ समिति सिरपुर के मुताबिक रात्रि में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण इस वक्त परिजन पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं। समाचार लिखते वक्त सुबह के आठ बजे हैं और अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। वन विभाग ने परिवार को मिलने वाली सहायता राशि जारी कर दी है।

Share This Article