हरदीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 6 जुआरी दबोचे गए

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरदीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की दबिश, 6 जुआरी दबोचे गए

राजेश देवांगन,कोरबा। लॉकडाउन के जरिए भले ही कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अनेक स्थानों पर नियम टूटते नजर आ रहे हैं। हरदीबाजार पुलिस ने रात्रि को एक स्थान पर दबिश देने के साथ 6 लोगों को दबोचा। ये सभी यहां पर जुआ खेल रहे थे। हरदीबाजार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत यह कार्यवाही रात 1 बजे बोइदा में सार्वजनिक स्थान पर की गई। सूचना मिली थी कि यहां पर जुआ की फड़ लगी हुई है और इसमें गांव व बाहर के लोग मौजूद हैं। चौकी प्रभारी राजेश पटेल ने फौरन टीम बनाई। उसमें विजय केवर्त, जलवेश कंवर, कमल कैवर्त, गौतम पटेल, सुरेश कंवर, प्रवीण राजवाड़े को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर दबिश देने के साथ यहां पर जुआ खेल रहे ढोढ़ीपारा कोरबा निवासी सुरेंद्र कंवर, छत्तूराम मरावी बोइदा, सुदर्शन केंवट, चंद्रशेखर पटेल नाम के दो व्यक्तियों सरईपाली, आशीष पटेल सरईपाली से 7050 नगदी के साथ ताषपत्ती जब्त कर ली। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Share This Article