सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसा बेकाबू ट्रेलर ,मकान क्षतिग्रस्त,महिला को आई चोट

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाली- दीपका मुख्य मार्ग के पाली थाना अंतर्गत ग्राम नुनेरा में मंगलवार-बुधवार रात 3 बजकर 6 मिनट में एक सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर क्रमांक सी जी 13 डी 6269 के चालक ने नुनेरा मिडिल स्कूल के पास मोड़ पर वाहन को मोड़ा और आगे सीधे रास्ते पर आया ही था कि तेज रफ्तार होने के कारण नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर अपने साइड से सड़क पर उतर कर बड़ी तेजी से मुड़ते हुए इस पार आकर सीधे ग्रामीण भादोमति के घर से टकराकर दीवाल को तोड़ दिया। आधी रात हुई इस घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मलबे से चोटिल भादोमति के 30 वर्षीय परिजन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत अब ठीक है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Share This Article