छग में कोरोना के 11 हजार 867 नए केस, 172 लोगों की मौत,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छग में कोरोना के 11 हजार 867 नए केस, 172 लोगों की मौत,


मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तबाही मचा रही है. ये रफ्तार ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश में सोमवार को 11 हजार 867 केस सामने आए हैं. जबकि 172 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 12 हजार 657 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 7 लाख 27 हजार 497 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 10 हजार 742 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 25 हजार 104 है. जबकि आज 64 हजार 809 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया आज रायपुर में 871 कोरोना केस सामने आए है. दुर्ग में 674, राजनांदगांव में 294, बिलासपुर में 531, कोरबा में 815, कोरिया में 618, कांकेर में 447, जशपुर में 607, कवर्धा में 296, धमतरी में 229, बालौदाबाजार में 694, महासमुंद में 354, गरियाबंद में 168, सरगुजा में 535, रायगढ़ में 821, जांजगीर में 927, मुंगेली में 515 कोरोना मरीज मिले है रायपुर में कोरोना वायरस से 29 लोगों की मौत हुई है. बिलासपुर में 15, दुर्ग में 10, कांकेर में 10, जांजगीर में 14, कोरबा में 8, बालोद में 7, रायगढ़ में 13, धमतरी में 7 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

Share This Article