दीवार फाँदकर 5 कैदी फरार होने की घटना : जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू अधिकारियों को जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने का दिए निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीवार फाँदकर 5 कैदी फरार होने की घटना : जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू अधिकारियों को जांच टीम बनाकर कार्रवाई करने का दिए निर्देश

मनोज शुक्ला,रायपुर, / महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना संज्ञान में आने पर जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर तत्काल कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की बारीकी से जांच कराने और फरार कैदियों की पतासाजी के लिए टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा है।उल्लेखनीय है कि जिला जेल महासमुंद में सजा काट रहे पांच कैदी योजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इन आरोपियों में चार आरोपी महासमुंद जिले के तथा एक आरोपी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। एक आरोपी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था। जेल से फरार पांचों आरोपियों ने बड़े ही शातिराना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर फरार हो गए। फरार कैदियो की तलाश की जा रही है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सर्तक करते हुए फरार कैदियो के बारे मे जानकारी भेजी गयी है। इस घटना के बाद से जेल प्रबंधन ने अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ।

Share This Article