आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत,

कोरिया जिले में जानकारी के मुताबिक घटना मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के केल्हारी थाना क्षेत्र के बिछली गांव का है. मरने वालों में 2 सगी बहन, एक दमाद और पिता शामिल है. यह घटना उस वक्त घटी, जब सभी लोग धान की रखवाली कर रहे थे. तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए.जिन लोगों पर कुदरत का कहर बरपा है, उनमें जयलाल, छोटू उर्फ भूपेंद्र, प्रमिला, शुभद्रा शामिल है. ये सभी आपस में सगी बहन, दमाद और पिता बताए जा रहे हैं. वही घायलों में बुद्धि और सूरजभान का इलाज बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में चल रहा है. एक युवक के ठीक होने की खबर है वही 2 घायलों के समुचित बेहतर उपचार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है.इधर मौसम विभाग ने 7 मई को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश होने, अंधड चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक द्रोणीका उत्तर अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण केरल तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है.एक चक्रवाती घेरा उत्तर मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर मध्य मध्यप्रदेश से त्रिपुरा तक झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर मध्य मध्यप्रदेश से मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है.

Share This Article