जिला पंचायत सदस्यों ने एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला पंचायत सदस्यों ने एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया

निलेश मसीह,बिलासपुर,जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने कोविड महामारी पर नियंत्रण एवं बचाव के लिये सहायता हेतु अपने अप्रैल का माह का मानदेय 1 लाख 45 हजार 750 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चैहान, स्थायी स्वास्थ्य समिति के सभापति श्री अंकित गौरहा, कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री राजेश्वर भार्गव, निःशक्तजन एवं समाज कल्याण समिति के सभापति श्री राहुल सोनवानी, सहकारिता समिति के सभापति श्री संदीप योगेश यादव ने आज कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को उक्त राशि का चेक सौंपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरिश एस. भी इस अवसर पर उपस्थित थे।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चैहान ने एक माह का मानदेय 15 हजार 500 रुपये, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर अजीत श्याम कुंवर ने 10 हजार 250 रुपये सहित सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास, श्रीमती गोदावरी बाई कमल सेन, श्री अंकित गौरहा, श्रीमती गौरी तुलसी बघेल, श्री संदीप योगेश यादव, श्री जितेन्द्र पांडेय, श्रीमती ममता क्षत्री, श्रीमती मीनू सुमंत यादव, श्री घनश्याम कौशिक, श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिक, श्री राहुल सोनवानी, श्रीमती चांदनी भारद्वाज, श्री राजेश्वर भार्गव, श्रीमती किरण संतोष यादव, श्रीमती, मनिता कुमारी भानु, श्री आनंद सिंह मरावी, श्रीमती जानकी सर्राटी, श्रीमती संगीता बाई करसायल, श्री शुभम् पेन्द्रो और श्रीमती पुष्पेश्वरी अर्जुन तंवर ने 6-6 हजार रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किया है।

Share This Article