राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया दूसरा डोज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया दूसरा डोज

मनोज शुक्ला,रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज पं. जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पहुंची, जहां उन्होंने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया. टीका लगवाने के बाद उनकी स्थिति सामान्य है.राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लोग कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी जिससे हमें कोरोना को हराने में मदद मिलेगी. कोरोना का टीका लगाने के बाद भी मास्क अवश्य लगाएं और कोविड-19 के बचाव के सारे उपायों का पालन करें.राज्यपाल अनुसुईया उइके को स्टाफ नर्स सीता साहू ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगाया.

वैक्सीन लगने के बाद वे आधा घंटे के लिये निगरानी कक्ष में थीं. चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त ने राज्यपाल को कोरोना का वैक्सीनेशन पूर्ण करने का प्रमाण पत्र भी दिया.राज्यपाल उइके ने कोरोना के विरुद्ध जारी संघर्ष में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर के द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी. इस अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनित जैन, एनेस्थेसिया विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. सहारे, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. डी. पी. लकड़ा एवं टीकाकरण के सहायक प्रभारी डॉ. नरेश साहू उपस्थित रहे.

Share This Article