रायपुर में लॉकडाउन का आदेश जारी, शराब दुकान, सब्जी-फल और किराना दुकानें भी रहेंगी बंद

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर में लॉकडाउन का आदेश जारी, शराब दुकान, सब्जी-फल और किराना दुकानें भी रहेंगी बंद

मनोज शुक्ला,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोरोना वायरस से हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं.

जिसके चलते रायपुर में 10 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है. इस दौरान जिले की सभी शराब दुकान, सब्जी-फल दुकान और किराना दुकानें बंद रहेंगी.

कालाबाजारी करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. 15 दिनों के लिए दुकान सील कर दिया जाएगा. इसलिए दुकानदारों की भलाई इसी में है कि वो सामानों की कालाबाजारी न करें.

रायपुर में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा.

जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी.

शराब दुकानें बंद रहेंगी.

रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा.

कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी.

एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी.

मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा.

पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं होंगी संचालित

पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मिलेगा पेट्रोल

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी.

वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त

सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी.

केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही होंगी संचालित.

आम जनता को सब्जी-फल नहीं मिलेगी. किराना दुकानें भी रहेंगी बंद.

Share This Article