सीएम भूपेश बघेल की बैठक, लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला,

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कोरोना को लेकर सीएम भूपेश बघेल की बैठक, लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला,

मनोज शुक्ला,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ कोविड-19 संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों से चर्चा की. मुख्यमंत्री ने पांचों संभाग मुख्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े सामाजिक प्रतिनिधियों को प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी देते हुए उनसे सुझाव मांगे.

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और लॉक-डाउन वाले इलाकों में जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आर्थिक और भौतिक सहयोग प्रदान करने की भी अपील की.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार एवं राजस्व मंत्री ज़यसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुजी पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला उपस्थित हैं. बैठक में एम्स, मेकाहारा और सिम्स बिलासपुर के मेडिकल एक्सपर्ट जुड़े है.

Share This Article