बड़ी खबर,बेमेतरा के बाद अब दुर्ग जिले में भी लगा लॉकडाउन

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर,बेमेतरा के बाद अब दुर्ग जिले में भी लगा लॉकडाउन

शंकर देवांगन,,दुर्ग/ देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना एक बार फिर अपना भयानक रूप दिखा रहा है

जिससे देश के कई राज्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कोरोना संक्रमितो के आंकड़ों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है जिसे देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने जिला कलेक्टरों को लॉकडाउन लगाने का अधिकार दिया है

जिसके तहत छत्तीसगढ़ में पहला लॉकडाउन बेमेतरा जिला में किया गया था, तो वही दुर्ग जिले को भी लॉकडाउन कर दिया गया है जिसके बाद यहाँ
6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।

जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है

पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाए गए थे और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी।

इस बार भी कोविड संकट के दौर में धैर्य की जरूरत है ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रहें, सुरक्षित रहें।

पिछली बार की तरह हमने लॉक डाउन में सम्पूर्ण संयम का परिचय दिया तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नजदीकी टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। साथ ही पॉजिटिव आने पर चिकित्सक की सलाह पर कार्य करें।

कलेक्टर ने कहा है कि जिले के समक्ष यह कठिन परिस्थिति है। यदि इस समय पूरे संयम और दृढ़ता से इस परिस्थिति का मुकाबला किया तो निश्चय ही हम अपने परिवारजनों और प्रियजनों को इस विपदा से सुरक्षित रख सकेंगे।

Share This Article