मुंगेली कोविड-19 टीकाकरण का ,कलेक्टर द्वारा लगातार की जा रही है समीक्षा  

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंगेली जिले में कोविड-19 का टीकाकरण जोरों पर कलेक्टर द्वारा लगातार की जा रही है समीक्षा


जगदीश देवांगन,मुंगेली ,मुंगेली जिले में कोविड-19 का टीकाकरण कार्य जोरों पर किया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को चिन्हाकित चिकित्सकीय संस्थाओं में टीका लगाया जा रहा है। कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि विभिन्न जिलो में बड़ी तेजी के साथ कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। इस हेतु उन्होने 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के नागरिकों को उनके नजदीक के कोविड टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर अपना आधार कार्ड दिखाकर कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील की है। इसी तरह उन्होने 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का वैक्सीनेशन कराने के लिए स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अधिकारियों को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री एल्मा ने टीकाकरण केंद्र में सोशल डिस्टेसिंग और टीकाकरण के बाद प्रविष्टि आदि के संबंध में भी निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन के संबंध में आम लोगों को पूरी जानकारी देना जरूरी है। टीके का शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पडता। बिना किसी डर के टीका लगवाये। उन्होने वैक्सीनेशन के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी आम लोगों तक पहुॅचाये। इसके लिए मुनादी के साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार कराना भी सुनिश्चित करें।

Share This Article