कलेक्टर की अध्यक्षता में मनियारी सभा में  जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा की अध्यक्षता में मनियारी सभा में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

जिले के 10 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 15 करोड़ 72 लाख 42 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन
मुंगेली कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई

बैठक में उन्होने जल मिशन के अंतर्गत जारी निविदा की स्थिति, आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलो में रर्निंग वाटर की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जल जीवन मिशन के कार्यो में जन जागरूकता लाने हेतु जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत और उनके आश्रित ग्रामों के सार्वजनिक स्थानों पर वाॅल राईटिंग (दीवाल लेखन) कराने का निर्णय लिया गया। इसी तरह स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कार्यो के लिए जिले के विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम पंचायत फूलवारी में 69 लाख 50 हजार, ग्राम पंचायत ठकुरीकापा में 1 करोड़ 15 लाख 75 हजार, ग्राम पंचायत धरमपुरा में 1 करोड 62 लाख 18 हजार, ग्राम पंचायत धनगांव गो. में 1 करोड 28 लाख 11 हजार, ग्राम पंचायत संगवाकापा में 1 करोड़ 34 लाख 86 हजार और ग्राम पंचायत छटन में 1 करोड 12 लाख 31 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कार्यो के लिए जिले के विकास खण्ड लोरमी के ग्राम पंचायत डिडौरी में 2 करोड़ 4 लाख 58 हजार, ग्राम पंचायत बोडतराकला में 2 करोड़ 10 लाख 31 हजार, ग्राम पंचायत साल्हेघेरी में 2 करोड़ 6 लाख 16 हजार और ग्राम पंचायत गोड खाम्ही में 2 करोड़ 28 लाख 66 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता जीवन मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया ने जल जीवन मिशन के कार्यो के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित ब्यास, जल संसाधन विभाग के कार्य पालन अभियंता श्री सलीम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी.भारद्वाज, सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Share This Article