जंगल में मिला हाथी का शव, कटा मिला दांत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जंगल में मिला हाथी का शव, कटा मिला दां

अंबिकापुर। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र और मैनपाट वन परीक्षेत्र के सरहदी इलाके में हाथी का शव मैनपाट के ग्रामीणों ने देखकर वन अमले को सूचना दी

हाथी के दांत काट कर निकाला जा चुका था. देखने पर हाथी का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है.

हाथी का शव मिलने की जानकारी मिलते ही देर शाम वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

मैनपाट वन परीक्षेत्र अधिकारी रेंजर फेकू चौबे ने बताया कि मैनपाट वन परिक्षेत्र और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बीच में घना जंगल है,

जहां तराई में हाथी विचरण किया करते हैं, इस दौरान कभी-कभार मैनपाट वन परिक्षेत्र में भी पहुंच जाते हैं.

कल देर शाम मैनपाट के ग्रामीणों ने उन्हें इस बात की सूचना दी कि जंगल में एक हाथी मरा पड़ा है.

इस पर मैनपाट के अधिकारी ने संबंधित वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे वन अमले की टीम ने हाथी के शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है.

Share This Article