सीपत वन परिवृत में 50 हजार रूपए से अधिक मूल्य के बीजा लट्ठा तथा चिरान जप्त

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर।राज्य के वन मंडल बिलासपुर के अंतर्गत परिवृत सीपत के ग्राम पोड़ी में आज वन विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान 50 हजार रूपए से अधिक राशि के बीजा लट्ठा तथा चिरान और इलेक्ट्रॉनिक रमदा मशीन जप्त की गई। इनमें 2 नग बीजा लट्ठा, 2 नग बीजा लकड़ी के सिलपट तथा 38 नग बीजा लकड़ी के चिरान और 2 नग इलेक्ट्रॉनिक रमदा तथा झिर्री मशीन शामिल है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वन मंडलाधिकरी श्री कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा डिपरापारा-पोड़ी में श्री सुमन प्रकाश शेष पिता ग्रंथदास जाति-सूर्यवंशी के घर में आज अचानक दबिश देकर आवश्यक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर श्री ए.एस. नाथ, परिक्षेत्र सहायक सीपत श्री अजय बैन सहित विभागीय अमले तथा वन प्रबंधन समिति भरूवाडीह का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article