ट्रेलर से हुई भिड़ंत, भारी मशक्कत के बाद जिंदा निकाले गए ड्राइवर-हेल्पर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

ट्रेलर से हुई भिड़ंत, भारी मशक्कत के बाद जिंदा निकाले गए ड्राइवर-हेल्पर

मनोज शुक्ला,धरसींवा। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोल्हान नाला के समीप सुबह दो ट्रेलरों के बीच भिड़ंत हो गई.

भिड़ंत इतनी जोरदार हुई कि एक ट्रेलर का डाला दूसरे ट्रेलर के केबिन तक घुस गया, जिसमें फंसे ड्राइवर और हेल्पर को तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद धरसींवा पुलिस निकालने में कामयाब रही.

जानकारी के मुताबिक, धान लेकर रामानुजगंज सूरजपुर से आ रहा 10 चक्का वाहन (सीजी 29 ए 6078) कोल्हान नाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कोयला से भरे 12 चक्का वाहन (सीजी 12 एपी 1049) के पीछे जा घुसा.

वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि खड़े कोयला लदे वाहन का पिछला भाग उसके केबिन को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर तक धंस गया, और चालक-परिचालक उसमे बुरी तरह फंस गए.

सुबह 5 बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही धरसींवा टीआई नरेंद्र बंछोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.

मामूली रूप से घायल चालक को सुरक्षित निकाल उपचार के लिए धरसींवा अस्पताल भेज दिया गया.

वहीं दोनों वाहनों के बीच केबिन में बुरी तरह से हेल्पर को निकालने की कवायद नाकाफी साबित होने पर सड़क निर्माण कंपनी का हेड्रा ओर कटर मंगाया गया.

कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन के हिस्से को काट काटकर अलग किया, फिर हेड्रॉ की मदद से हटाकर परिचालक को सुबह 8 बजे बाहर निकाला जा सका.

इस तरह तीन घंटों की भारी मशक्कत के साथ धरसींवा पुलिस परिचालक अजय की जान बचाने में कामयाब रही और उसे गंभीरावस्था में उपचार के लिए तत्काल रायपुर रवाना किया.

पुलिस के मुताबिक सड़क किनारे कोयला भरा खड़ा 12 चक्का वाहन सिलतरा की इस्पात गोदावरी का कोयला लेकर आ रहा था,

लेकिन वह सीधे इस्पात गोदावरी न जाकर रास्ते में क्यों खड़ा था, इसके बारे में कोई समझ नहीं पाया

Share This Article