प्रदेश में कोरोना के 1 हजार 66 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कोरोना के 1 हजार 66 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है

मनोज शुक्ला,रायपुर।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है.

समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में भयावह आंकड़ा देखने को मिल सकता है.

प्रदेश में कोरोना के 1 हजार 66 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है. 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

286 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज

राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 286 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है. पिछले कई महीनों बाद यह अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है.

यानी अब कुल मिलाकर संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है.

आज रायपुर में 310 कोरोना मरीज, दुर्ग में 281, बिलासपुर में 77, राजनांदगांव में 59, सरगुजा में 60, कोरिया में 37, धमतरी में 33 और जांजगीर में 31 कोरोना के मरीज मिले हैं. आज रायपुर में 2, दुर्ग में 1 और जशपुर में 1 मरीज की कोरोना से मौत हुई है.

कोरोना से अब तक 3 हजार 920 मौत

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना से अब तक 3 लाख 10 हजार 838 लोग ठीक हो चुके है

अभी तक कोरोना से 3 हजार 920 लोगों की मौत हुई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार 25 है. प्रदेश में आज 40 हजार 283 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया है.

Share This Article