कानून-व्यवस्था को लेकर उमेश गुप्ता की अहम बैठक अपराध नियंत्रण, विवेचना की प्रगति और साइबर मामलों पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संवाददाता अभिलाष दास बघेल

बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित कर जिले की कानून-व्यवस्था, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जिले की वर्तमान सुरक्षा परिस्थितियों एवं संचालित कार्यक्रम /अभियानों की जानकारी प्राप्त करते हुए सभी अधिकारियों को समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक  गुप्ता ने कहा कि आम जन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण एवं अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में संचालित चलित थाना एवं जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आमजन एवं पुलिस के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को मजबूत करना  प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बीजापुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जिले में शांति, सुरक्षा एवं विकास के वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

आयोजित बैठक में अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र कुमार मीणा, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स  अमन कुमार झा, अति0 पुलिस अधीक्षक बासागुड़ा  संजय ध्रुव, अति0 पुलिस अधीक्षक बीजापुर  चन्द्रकांत गवर्ना, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम  घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी  विनीत साहू, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुटरू  बृजकिशोर यादव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैरमगढ़ नवीन एक्का, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसेगढ़  अमन लखीसरानी,उप पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ चौहान, उप पुलिस अधीक्षक  रोशन आहूजा, उप पुलिस अधीक्षक  चन्द्रहास, रक्षित निरीक्षक बुधेश्वर सिंह, समस्त थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सायबर सेल प्रभारी एवं डीआरजी टीम के कमांडर उपस्थित रहे।

Share This Article