Tokhan Sahu Union Minister of State : बिलासपुर की जनता को जल्द मिलेगी पीएम ई-बस सेवा

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

मुंगेली/बिलासपुर: तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय , भारत सरकार, नई दिल्ली ने 11/6/2024 को मंत्रालय का पद भार सम्हाला था । उसके के बाद से उन्हों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047(विकसित भारत )पर काम शुरू कर दिया हैं।

मैराथन बैठक में सारी योजनाओं की समीक्षा एवं अधिकारियों से मुलाकात की। बैठकों के दौरान, विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही भारत सरकार की योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटीज मिशन, अमृत मिशन, पीएम ई-बस सेवा और पीएम स्वानिधि योजना के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को प्रधान मंत्री जी के 100 दिन के एजेंडा को धरातल पे उतरने के लिए प्रोत्साहित किया।

बिलासपुर की जनता के लिए पीएम ई-बस सेवा को जल्द से जल्द लागू करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं बिलासपुर की जनता के लिए हर घर नल योजना को जल्द से जल्द लागू करने दिशा निर्देश दिए ।

Share This Article