(संवाददाता अभिलाष दास बघेल)
बीजापुर जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। उमेश प्रसाद गुप्ता ने 27 जुलाई को जिले के नए एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
पदभार संभालने से पहले उमेश प्रसाद गुप्ता रायपुर मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी गुप्ता ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले की पुलिस व्यवस्था से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली।

बता दें कि, पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के कार्यकाल में बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों में बड़ी सफलता मिली थी। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की गई थी। इस महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि के बाद अब उमेश प्रसाद गुप्ता ने बीजापुर के नए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली है।

